{"_id":"698da8036797a36f690016fd","slug":"winter-vacation-ends-in-rampur-schools-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-154001-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्कूलों में लौटी रौनक, सुबह दोस्तों का इंतजार करते नजर आए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्कूलों में लौटी रौनक, सुबह दोस्तों का इंतजार करते नजर आए विद्यार्थी
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रामपुर के शनेरी स्कूल में शीतकालीन अवकाश के बाद बच्चों के पहुंचने से लौटी रौनक। संवाद
Link Copied
रामपुर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। रामपुर में शीतकालीन अवकाश के बाद वीरवार से स्कूल खुल गए। क्षेत्र के सभी स्कूलों में बच्चों के आने से रौनक लौट आई है। अधिक ठंड होने के कारण क्षेत्र के स्कूलों में हर वर्ष 1 जनवरी से अवकाश रहता है। इस वर्ष 1 जनवरी से 11 फरवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहा। लंबे अवकाश के बाद स्कूल विद्यार्थियों के शोर से गूंज उठे। सुबह के समय बच्चे अपने सहपाठियों का इंतजार करते नजर आए। सभी सहपाठियों के आने के बाद विद्यार्थी स्कूल की ओर निकल पड़े। स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने छुट्टियों के अनुभव अपने दोस्तों के साथ साझा किए। अध्यापकों ने बच्चों को अवकाश में दिए काम को देखा। लंबे अवकाश के बाद छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। सभी बच्चों की उपस्थिति के बाद कक्षाएं फिर से लगनी शुरू होंगी। पहले दिन से ही स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। डंसा स्कूल के प्रधानाचार्य सह देव नेगी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल से रौनक लौट आई है। लंबे अवकाश के बाद अब बच्चों को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों के अंतिम परीक्षा नजदीक आ रही है। इसके लिए उन्हें अच्छे से पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।