फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   wine found in Salesman house in Kinnaur

सेल्समैन के कमरे से अवैध शराब बरामद

Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस ने जिले में शुक्रवार देर शाम नाके के दौरान दो अलग-अलग जगह से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने तेलंगी में एक निजी ढाबे में दबिश देकर देसी शराब बरामद की है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को एएसआई रिकांगपिओ नरेंद्र कुमार कौंडल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, मुख्य आरक्षी पूर्ण, आरक्षी अरविंद और आरक्षी नवीन की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि तेलंगी के पास पांगी संपर्क मार्ग पर एक निजी ढाबे में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस की टीम ने तुरंत दबिश देकर ढाबे से 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। ढाबा मालिक की पहचान जीवन पेराई (36), तेलंगी के तौर पर हुई है। पुलिस ने अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, टापरी पुलिस की टीम ने भी गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार टापरी में ठेका शराब के सेल्समैन के रिहायशी कमरे में दबिश देकर 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने टापरी ठेके के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह, गांव बेहलू, डाकघर जिंदवाड़ी, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ पंजाब के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा और डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिकांगपिओ और टापरी पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने कहा कि किन्नौर पुलिस की टीम की नशाखोरों पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed