{"_id":"674af7356c98b77e7206e97c","slug":"win-in-school-compitition-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-125680-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण स्पर्धा में ईशा को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण स्पर्धा में ईशा को प्रथम स्थान
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में रेड रिबन क्लब ने शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया। इसका थीम सही रास्ता लेना, मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार रहा। भाषण प्रतियोगिता, लघु नाटक और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूक किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ईशा ने पहला, अदिति ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों और समाज में फैल रहे मिथकों को खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एचआईवी, एड्स केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है जिसे हमें मिलकर सुलझाना होगा। हमारा स्वास्थ्य हमारा अधिकार ही नहीं, हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए सही रास्ता अपनाएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रतियोगिताओं में डॉ. अनीता कुमारी, प्रो. प्रियंका और प्रो. सुरेखा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
रेड रिबन क्लब की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर ने एचआईवी और एड्स की महामारी के खिलाफ सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।