Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wild Student Conference at Rampur College

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में वाइल्ड छात्र सम्मेलन 17 और 18 को

Tue, 03 Nov 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
. सम्मेलन के दौरान विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में 17 और 18 नवंबर को वाइल्ड छात्र सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन महाविद्यालय रामपुर और सारयान विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने, पोस्टर प्रदर्शित करने, अनुभवी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही मास्टर डिग्री, पीएचडी में प्रवेश और शोध संबंधी जानकारी के लिए विशेष संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि कार्यक्रम में क्यूजीआईएस, आर, फील्ड एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान), साइंस कम्युनिकेशन सहित विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। प्रत्येक कार्यशाला में 20 प्रतिभागियों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। इसके लिए 10 नवंबर तक पंजीकरण करवाना होगा। सम्मेलन के अंतर्गत विज्ञान और समुदाय प्रदर्शनी आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, फील्ड गाइड और वैज्ञानिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में 800 से 1,000 शब्दों की लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखों के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी और शोधार्थी सम्मेलन में भाग लेने, शोध सार प्रस्तुत करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wilde.saryanfoundation.org पर पंजीकरण कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए saryanfoundation@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article