फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wild Beast Team Nankhari won the cricket title

Rampur Bushahar News: वाइल्ड बीस्ट टीम ननखड़ी ने जीता क्रिकेट का खिताब

Mon, 17 Mar 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wild Beast Team Nankhari won the cricket title
निरमंड में आयोजित कुर्पण वैली कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता ननखड़ी ​मुख्याति​थि से ट्राफी
विधायक लोकेंद्र ने विजेता टीम को 1,11,111 नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (रामपुर बुशहर)। निरमंड के तमिउड़ी खेल मैदान में कुर्पण वैली यूनाइटेड क्लब निरमंड की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर वाइल्ड बीस्ट ननखड़ी की टीम ने कब्जा जमाया है। समापन समारोह में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष जीतू चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला वाइल्ड बीस्ट ननखड़ी और मेजबान कुर्पण वैली यूनाइटेड क्लब निरमंड के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में ननखड़ी की टीम विजेता रही और मेजबान टीम उपविजेता रही। स्काई 9 वॉरियर्स टीम तृतीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि विधायक लोकेंद्र कुमार ने विजेता टीम को 1,11,111 रुपये नकद राशि व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 55,555 रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया। तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 11,111 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा। इसके अलावा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी नशा त्याग कर खेल को अपनाए। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में एक नए रक्त का संचार होता है। इस मौके पर भाजपा मंडल निरमंड के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, महासचिव विदेश निगम, जीवन चौहान, डीएन शुक्ला, कमला वर्मा, दिलसुख ठाकुर, योगेश भार्गव, केवी खशिया, निवेश चौहान, साहिल शर्मा, विकास शर्मा, यशु बिष्ट और धर्मपाल नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed