{"_id":"69d24cacdb2c0628e6022f87","slug":"when-will-the-main-road-of-ani-banjar-assembly-constituency-be-improved-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157495-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कब सुधरेगी आनी–बंजार विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कब सुधरेगी आनी–बंजार विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़क
विज्ञापन
. एनएच-305 में जाम और हादसों से लोग परेशान
. जलोड़ी जोत के लिए वीकेंड के दौरान कई घंटों जाम से जूझते हैं लोग
. कुल्लू मुख्यालय तक पहुंचने के लिए पांच घंटे की जगह लग रहे 10 घंटे
. कागजों में एनएच और धरातल में सिंगल सड़क
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)।
आनी और बंजार विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। एनएच-305 को अधिसूचित हुए करीब 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बदतर हैं। खस्ताहाल और तंग सड़क होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जलोड़ी जोत जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन बंजार से आनी के बीच सिंगल और तंग सड़क यात्रा को कठिन बना देती है। खासकर, वीकेंड के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस सड़क पर लंबा जाम लगने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां सामान्य दिनों में सफर करीब पांच घंटे में पूरा होता है, वहीं जाम के कारण लोगों को 10 घंटे तक का समय लग रहा है। सप्ताह के अन्य दिनों में भी हालात सामान्य नहीं हैं। बंजार क्षेत्र के घियागी से बंजार तक का सफर, जो सामान्यतः आधे घंटे में पूरा होना चाहिए, वह दो घंटे तक खिंच जाता है। सड़क की खराब ग्रेडिंग, जगह-जगह तंग मोड़ और डबल लेन की कमी इस समस्या को और बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारों के सामने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है और भेदभाव के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर पर्यटन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई पर्यटक यहां आने की योजना बनाते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति देखकर अपना इरादा बदल देते हैं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भी यह मार्ग जोखिमभरा बना हुआ है। अभी तक इस क्षेत्र में ढाई सौ से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जो हालात की गंभीरता को दर्शाती हैं। बीते दिन एनएच 305 के सोजा गांव के साथ पर्यटकों की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, जोकि इस सड़क की सुरक्षा पर सवाल उठाता है। इस मामले में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा है कि जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे ताकि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क का सुधार कार्य शीघ्र शुरू हो सके।