{"_id":"62507c65bc1a60211d075ba5","slug":"what-kind-of-improvement-is-this-in-the-field-of-education-children-are-studying-outside-in-the-hot-sun-rampur-hp-news-sml4051175106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्ष से खुले आसमान के नीचे लग रही नौनिहालों की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्ष से खुले आसमान के नीचे लग रही नौनिहालों की कक्षाएं
विज्ञापन
नमज्ञा स्कूल में भवन न होने के कारण खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लाख दावे करे, लेकिन जिले के सीमावर्ती इलाके में सरकार और शिक्षा विभाग की लापरवाही दर्जनों नौनिहालों पर भारी पड़ रही है। पूह खंड की नमज्ञा पंचायत स्थित प्राथमिक स्कूल में तेज धूप के बीच नौनिहाल खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।
9 वर्ष से भवन की सुविधा न होने के कारण बच्चे विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों ने जल्द स्कूल भवन का निर्माण कर बच्चों को राहत देने की मांग की है।
गौर हो कि वर्ष 2013 को जिले में अधिक बर्फबारी होने के कारण प्राथमिक स्कूल नमज्ञा के भवन की छत ढह गई थी। उसके बाद पिछले करीब 9 वर्षों से दर्जनों विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन दिनों तेज धूप में भी भवन की उपलब्धता न होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य खुले आसमान के नीचे संवर रहा है। इतना ही नहीं स्कूल भवन की कमी के कारण कार्यालय भी मिड- डे-मील के अस्थायी किचन शेड में चल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान नमज्ञा नरबू छोरिया ने बताया कि यहां पर एक तो पहले से ही भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं, वहीं, दूसरी तरफ सरकार और शिक्षा विभाग की अनदेखी विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। प्रधान नमज्ञा बलदेव सिंह नेगी, उपप्रधान शेर सिंह नेगी, वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार नेगी, शांता नेगी, चतर सिंह नेगी, दिनेश नेगी सहित अन्य अभिभावकों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द स्कूल भवन का निर्माण कर छात्रों के लिए कक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द भवन निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
उधर, प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक अशोक नेगी ने कहा कि स्कूल भवन का अभाव है। शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण को लेकर लोनिवि के पास 10 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी है। टेंडर लगना शेष है। इन दिनों स्कूली बच्चों के लिए हाई स्कूल भवन में कुछ कमरे लिए गए हैं। जल्द ही भवन का निर्माण किया जाएगा।