{"_id":"5fe4b9788ebc3e3ead4e3852","slug":"water-rampur-hp-news-sml355563687","type":"story","status":"publish","title_hn":"देलठ, टुटू और टिक्करी में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देलठ, टुटू और टिक्करी में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
देलठ में हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण ।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। कोरोना काल में ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। देलठ पंचायत के टुटू, टिक्करी और देलठ गांव में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण बीते एक माह से
से नियमित पेयजल को तरस रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण रोहित कुमार, मस्त राम, रजत कुमार, नरेश कुमार,
प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, रामलाल, पुनीत कुमार और रोशन लाल ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में बीते एक माह से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। इसके चलते सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले ग्रामीणों को पानी की सप्लाई तीसरे दिन दी जाती थी, लेकिन अब छह दिन बाद लोगों को पानी नसीब हो रहा है। ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी ले जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, पशुओं के लिए भी दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से नियमित पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है। उधर, जलशक्ति विभाग ननखड़ी के एसडीओ राकेश नेगी ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।