फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Waste segregated from offices at the Jhakri Project

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना में कार्यालयों से अपशिष्ट का किया पृथक्करण

Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्यालयों से निकलने वाले अपशिष्ट के पृथक्करण और उचित निपटान की गतिविधि आयोजित की गई। परियोजना के विभिन्न कार्यालयों से एकत्रित अपशिष्ट को उसकी प्रकृति के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया। इस दौरान फ्लेक्स, पुराने समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ई-वेस्ट) को अलग कर उचित निपटान के लिए व्यवस्थित रूप से रखा गया। इससे कार्यालयों में अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। गतिविधि का आयोजन परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कार्यालयों में अनावश्यक रूप से जमा सामग्री को चिह्नित कर उसका पृथक्करण किया गया। साथ ही कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अपशिष्ट को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। राजीव कपूर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा के संदेश को दैनिक कार्यालयीन कार्य प्रणाली का हिस्सा बनाना है। साथ ही वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा। विशेष रूप से ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन और पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग रखने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed