फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ward level committees formed to prevent fire incidents in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में आग की घटनाएं रोकने के लिए वार्ड स्तरीय समितियों का गठन

Tue, 13 Jan 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
आग लगने की संभावनाओं को रोकने और वन संपदा को बचाने का कार्य करेंगी समितियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में खेतों, बगीचों और कृषि भूमि में झाड़ियां, टहनियां और घास जलाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। इन घटनाओं को रोकने के लिए उपमंडलीय प्रशासन ने वार्ड स्तरीय समितियों का गठन किया है। इन समितियों के गठन के निर्देश एसडीएम शशांक गुप्ता ने दिए हैं। एसडीएम शशांक गुप्ता ने बताया कि इन समितियों के गठन का उद्देश्य आग लगने की संभावनाओं को रोकना, वन संपदा, कृषि भूमि और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इन समितियों में संबंधित पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, थाना प्रभारी, बागवानी और कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ, पटवारी हल्का, वन रक्षक और पंचायत सचिवों को शामिल किया गया है। ये समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में खेत-बगीचों में आग की घटनाओं पर निगरानी रखेंगी। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि उपमंडल के किसी भी क्षेत्र में बगीचों, खेतों, चरागाह और वनों में आग न लगाई जाए। यदि किसी किसान या बागवान की ओर से आग लगाने का मामला सामने आता है, तो संबंधित समिति तत्काल अधिकारी को सूचित करेगी, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आम जनता को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके माध्यम से किसानों, बागवानों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे खेतों, बगीचों और वनों के समीप किसी भी प्रकार की झाड़ियां, टहनियां और घास न जलाएं। समितियां इस एडवाइजरी का अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article