फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vyapar Mandal Bhavnagar organized a community feast

Rampur Bushahar News: व्यापार मंडल भावानगर ने किया भंडारे का आयोजन

Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal Bhavnagar organized a community feast
भावानगर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद 
भावानगर (किन्नौर)। व्यापार मंडल भावानगर ने वीरवार को नवरात्र पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में व्यापारियों, स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित उमाकांत दुबे के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुआ। इसके बाद सतलुज व्यू पब्लिक स्कूल भावनगर की कन्याओं का पूजन किया गया। भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर एसडीएम भावनगर, बीडीओ भावनगर, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत सौंगरा के प्रधान सहित कई उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह मेहता, प्रधान पदमपूर नेगी, महासचिव शोभा राम, कोषाध्यक्ष सुनीता कुमारी, सलाहकार मोहन लाल, सौरभ चौहान, वीरू श्रेष्ठा, नरेश आनंद, धन सिंह नेगी, संजोग मेहता, दिव्यांश मेडिकल स्टोर और समदेन डोलमा सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने भंडारे की सफलता के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों, दानदाताओं, प्रशासन और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article