फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vouchers given to meritorious students in lieu of laptops are now being converted into cash.

Rampur Bushahar News: मेधावियों विद्यार्थियों को लैपटॉप के बदले मिले वाउचर होने लगे कैश

Sat, 09 May 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vouchers given to meritorious students in lieu of laptops are now being converted into cash.
अमर उजताला में प्रकाशित न्यूज की कटिंग- संवाद।
मोबाइल नंबर अपडेट न होने से वेबसाइट पर लॉग इन में आ रही थी समस्या
विज्ञापन

सभी पात्र बच्चे 10 जून तक वाउचर का कर सकते हैं प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में दिए गए वाउचर अब रिफंड हो रहे हैं। आनलाइन साइट पर बाउचर जमा करने पर पैसे खाते में आने शुरू हो गए हैं। छात्रों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और अब विद्यार्थियों को जो बाउचर दिए गए थे उसके बदले में उन्हें 16 हजार रुपये खाते में आना शुरू हो गए हैं। मार्च माह में मेधावी विद्यार्थियों ने सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से बाउचर दिया गया था। यह बाउचर इंडियन बैंक के थे। बैंक की साइट में लॉग इन करते समय मोबाइल नंबर अपडेट न होने का संदेश आने से छात्रों को बार-बार आवेदन को रिजेक्ट हो रहा था। एक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज कर वाउचर को रिडीम करने पर राशि उनके खाते में आनी थी, लेकिन मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण वेबसाइट पर लॉग इन नहीं हो पाया। इससे छात्र लाभ से वंचित थे। छात्राएं प्रतिभा, मीनाक्षी, विपाशा और नीलाक्षी ने बताया कि उन्हें वाउचर तो मिल गए, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते वे इसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं। जैसे ही वे साइट पर मोबाइल नंबर दर्ज करती हैं, तो अपडेट न होने का संदेश आ जाता है। लंबे इंतजार के बाद अब साइट चल रही है और उन्होंने लैपटॉप के लिए ऑनलाइन ऑर्डर डाल दिए है। इस संबंध में नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य अनुज साहनी ने बताया कि जब मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामला उठाया था। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया। अब साइट चल रही है। सभी पात्र बच्चे 10 जून तक इन वाउचर का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed