फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voting will be held today in 14 panchayats of Rohru development block

Rampur Bushahar News: चुनाव पर परंपरा का रंग, देवताओं के समक्ष लूण-लोटा और कसमें खाईं जा रहीं

Mon, 25 May 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू विकास खंड की 14 पंचायतों में आज होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू में पंचायतीराज चुनाव पर परंपरा का रंग भी देखने को मिल रहा है। यहां देवताओं के समक्ष लूण-लोटा किया जा रहा है और कसमें खाई जा रही हैं। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में रोहडू विकास खंड की 14 पंचायतों में चुनाव होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक बैठकों, संपर्क अभियानों और समर्थकों की आवाजाही का दौर जारी रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी परंपराओं का भी असर देखने को मिल रहा है। कई जगह प्रत्याशी और उनके समर्थक लूण-लोटा और कसमों के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ पंचायतों में मंदिरों और देवस्थलों में जाकर देवताओं के समक्ष वोट समर्थन की कसमें भी खाने की पुरानी परंपरा है। पहले चरण में जुब्बल की नौ, कोटखाई विकास खंड की नौ, डोडरा-क्वार की दो, कुपवी की छह, चौपाल की 16 और छौहारा विकास खंड की 10 पंचायतों में मतदान होगा। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचा दी गई हैं। दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों तक कर्मचारी रविवार को ही रवाना हो गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन सतर्क है और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग की अपील की है। पंचायत चुनावों को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और अब सभी की निगाहें मतदान परिणामों पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed