फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voter list available for revision in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए उपलब्ध

Sat, 21 Mar 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। पंचायती राज चुनाव को लेकर किन्नौर जिले में मतदाता सूचियां पुनरीक्षण के लिए उपलब्ध है। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, दावे या फिर आपत्तियों को 28 मार्च तक दर्ज करवाया जा सकता है। जिले में निर्वाचक नामावली का 20 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला किन्नौर में निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के पूह, कल्पा और निचार विकास खंड के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची के दावे, आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। साथ ही दावे और आपत्तियां का निपटान 2 अप्रैल तक कर दिया जाएगा। अपीलों का अंतिम निपटान 17 अप्रैल, जबकि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल तक कर दिया जाएगा। उन्होंने समस्त पात्र मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article