{"_id":"617feb2b95ba58107076343e","slug":"vote-counting-starting-tuesday-morning-rampur-hp-news-sml3890367164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल-कोटखाई में आज होगा प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल-कोटखाई में आज होगा प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला
विज्ञापन
सामान्य पर्यवेक्षक परमपाल कौर सिधू जुब्बल में मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई में जीत-हार का फैसला दो नवंबर को होगा। सोमवार को सामान्य पर्यवेक्षक परमपाल कौर सिंधू ने जुब्बल में मतगणना के लिए की गई विभिन्न तैयारियों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को सामान्य रूप से करवाने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना की जाए। मतगणना के दौरान सुरक्षा के बारे में भी उन्होंने जानकारी हासिल की।
मतों की गणना जुब्बल ब्वॉयज स्कूल में सुबह आठ बजे से होगी। छह टेबलों पर 26 दौर में मतों की गणना पूरी की जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यहां कुल 136 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मतगणना की तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इस दौरान कोविड-19 के मानकों की अनुपालना भी की जाएगी।