फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers who did excellent work in Deyogi School were honored.

Rampur Bushahar News: देयोगी स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को नवाजा

Sun, 27 Oct 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता की जगाई अलख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोगी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता की अलख जगाई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष देविंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। सात दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को जहां उनके बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न स्रोत व्यक्तियों की ओर से विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। वहीं आसपास के रास्तों और प्राकृतिक जल स्रोतों को भी संवारा गया। इसके अलावा गोद लिए गांवों ऊर्टू और देयोगी को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा के समय सुरक्षा, पीड़ित लोगों की सहायता संबंधी कार्य का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम प्रभारी हेमचंद प्रवक्ता इतिहास और इंदू ठाकुर ने बच्चों का उचित मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वयंसेवियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से मन मोहा। इस मौके पर स्कूल प्रभारी बेली राम, इंदु ठाकुर और हेमचंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed