फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers took out an awareness rally in Rikangpio market

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने रिकांगपिओ बाजार में निकाली जागरुकता रैली

Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
केवी विद्यालय रिकांगपिओ में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यालय के स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवियों ने रिकांगपिओ बाजार में जागरुकता रैली भी निकाली। उन्होंने नारे लगाकर लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य संजीव राणा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता डॉ. ममता चौधरी ने कहा कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रशांत ने पहला, अदृश्य ने दूसरा और शेफाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान भारत भूषण, द्वितीय स्थान हर्षिता और तृतीय स्थान वेदिता ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अक्षरा ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और अक्षिता ने तीसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान जीनिया, द्वितीय स्थान डेचन डोलना और तृतीय स्थान दर्शा ने झटका। वहीं, भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान अलीना, द्वितीय स्थान सान्वी और तृतीय स्थान साधना, वरिष्ठ वर्ग में शिवांगी ने पहला, जिया माथुर ने दूसरा और मिशेल ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर शारदा नेगी और नंदा देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed