{"_id":"667acc80bcf307c73b0f0444","slug":"vishwa-hindu-parishad-rampur-bushahr-demand-to-tighten-the-noose-on-migrants-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-117903-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली पहचान छुपाने वाले प्रवासियों पर कसा जाए शिकंजा : विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली पहचान छुपाने वाले प्रवासियों पर कसा जाए शिकंजा : विहिप
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद रामपुर ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। संवाद
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे प्रवासियों का हो सत्यापन, राज्यपाल को ज्ञापन भेज विश्व हिंदू परिषद ने उचित कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इन प्रवासियों का सत्यापन न होने के कारण आपराधिक वारदात के समय आरोपियों को पकड़ने में मुश्किल हो रही हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले को गंभीरता से लेने और पुलिस, पंचायत स्तर पर इन प्रवासियों का सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की है। विहिप ने उचित कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर के सदस्यों ने तहसीलदार रामपुर जयचंद के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही प्रवासियों की संख्या और उन लोगों के नियमित पुलिस और पंचायत सत्यापन करवाने के लिए राज्य सरकार को दिशा-निर्देश देने की मांग की है। विहिप सदस्यों ने कहा कि जो भी लोग रामपुर क्षेत्र में अपनी असली पहचान छिपाकर फेरी लगा रहे हैं या व्यापार कर रहे हैं, उन सबका सत्यापन हो, ताकि यदि रामपुर क्षेत्र में इन लोगो द्वारा कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाए तो उन पर जल्द कार्रवाई की जा सके। बीते दिनों भी रामपुर के आसपास कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिसमें विशेष समुदाय के लोग सम्मिलित थे, लेकिन उन लोगों का पुलिस प्रशासन के पास कोई भी रिकॉर्ड नहीं था। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा को भी दी। उन्होंने भी इस विषय में सभी पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापार मंडलों को दिशा-निर्देश के लिए आदेश निकालने की बात कही। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने राज्यपाल, प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस संदर्भ में जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद प्रदेश भर में आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर विहिप विभाग संगठन मंत्री विनोद शर्मा, प्रताप नेगी, विनय शर्मा, उमादत्त शर्मा, राकेश कुमार, अतुल टंडन, अविनाश कायथ, राजेश अग्रवाल, पियूष मेहता, अभिषेक महाजन, राघव सोनी, चमन शर्मा, जितेंद्र आर्य, नीकिता और एकल विद्यालय की आचार्य बहनें मौजूद रही।