फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   virender elected nsui president

वीरेंद्र खाची बने एनएसयूआई ननखड़ी इकाई के अध्यक्ष

Tue, 20 Sep 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
virender elected nsui president
ननखड़ी महाविद्यालय में एनएसयूआई के नई कार्यकारिणी - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी कॉलेज में आयोजित मासिक बैठक में वीरेंद्र खाची को एनएसयूआई ननखड़ी इकाई की कमान सौंपी गई है। बैठक में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी चरचा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निकिता ठाकुर और संजना मेहता को उपाध्यक्ष, दीक्षा खाची को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। एनएसयूआई के जिला सचिव परीक्षित बिष्ट ने छात्रों को एनएसयूआई से अवगत कराया और उन्होंने एनएसयूआई द्वारा लाई गई नई मुहिम ‘हम लाएंगे बदलाव’ से भी अवगत कराया। बैठक में कॉलेज में शौचालय नहीं होने का मुद्दा उठा।
विज्ञापन

संगठन ने चिंता जताई कि कॉलेज में केवल दो ही संकायों में पढ़ाई हो रही है। महाविद्यालय में आर्ट्स और कॉमर्स और अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक और वाणिज्य का केवल एक ही प्राध्यापक हैं। इसके अलावा नये कॉलेज भवन का निर्माण भी अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार साल से निर्माण कार्य की गति न के बराबर है। मौजूदा सरकार के उदासीन रवैये के कारण युवा पीढ़ी उपेक्षित हो रही है। युवाओं को उचित शिक्षा के मूल अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। सचिव बिष्ट ने बताया कि एनएसयूआई शिक्षा, युवा और समाज की भलाई में योगदान करती रहेगी। इस मौके पर सौरभ खाची, पायल, इशिता, आंचल, निताशा, शीतल, मुस्कान, विक्रांत मेहता और विशाल शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed