फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers will protest demanding running of bus service from Kandugad to Kanda

Rampur Bushahar News: सड़क पासिंग के बाद केवल एक दिन ही चली बस, सैकड़ों ग्रामीण झेल रहे दिक्कतें

Wed, 12 Feb 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
आनी में 14 को खनाग पंचायत के ग्रामीण करेंगे परिवहन निगम का घेराव
विज्ञापन


कंडुगाड से कांडा तक बस सेवा चलाने की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। उपमंडल आनी की सीमांत पंचायत खनाग के सैकड़ों ग्रामीणों को केवल एक दिन ही बस सेवा का लाभ मिल पाया है। अब बीते एक वर्ष से ग्रामीण बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में परिवहन निगम प्रबंधन के प्रति रोष व्याप्त है। अब ग्रामीण कंडुगाड से कांडा तक बस सेवा चलाने की मांग को लेकर 14 फरवरी शुक्रवार को परिवहन निगम का घेराव करेंगे। जानकारी के अनुसार, कंडुगाड से कांडा तक बनी सड़क की पासिंग छह मार्च 2023 को तत्कालीन सांसद प्रतिभा सिंह ने की थी, लेकिन दो साल बाद भी स्थानीय ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाया है। इस सड़क पर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने के बाद केवल एक दिन ही सरकारी बस सेवा शुरू की थी। उसके बाद से यह सेवा बंद हो गई है। अब इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन का घेराव करने की योजना बनाई है। हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधियों गीता राम, मिलाप, विजय, ओमी चंद, डोला सिंह, शेर सिंह, परस राम और अन्य ग्रामीणों ने हाल ही में बैठक की। इस बैठक में यह निर्णय लिया कि वे 14 फरवरी को आनी में निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, ताकि उनकी मांगों को सुना जा सके और बस सेवा जल्द शुरू की जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के पास किए जाने के बावजूद बस सेवा शुरू न होना उनके लिए बेहद निराशाजनक है और प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण सरकार से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed