{"_id":"68d13ee9a680c0ee4c021ec9","slug":"villagers-launched-a-cleanliness-drive-in-bhadrash-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-144419-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नियमित नहीं उठा कूड़ा तो भद्राश में ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नियमित नहीं उठा कूड़ा तो भद्राश में ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
भद्राश में ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भद्राश और हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट रामपुर के आसपास ग्रामीणों ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया। लोगों ने भद्राश के हर सार्वजनिक स्थान से कूड़े के ढेरों को साफ किया। साथ ही लोगों को आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया। लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। भद्राश में नियमित कूड़ा न उठने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े थे। कूड़ेदान के आसपास खुले में कूड़ा फेंका गया था। एसजेवीएनएल रामपुर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, ग्राम विकास समिति, महिला मंडल और देवता गणेश यूथ क्लब भद्राश के सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। ग्राम विकास समिति के सचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण लोग घरों का कूड़ा खुले में फेंक रहे हैं। रामपुर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से सहायक प्रबंधक सीएसआर लेख राज ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और रोग मुक्त वातावरण प्रदान करना है। हम सबको मिलकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान उपमहाप्रबंधक एचआर धीरज गुप्ता, मनीष कुमार, महेंद्र ठाकुर, बॉबी सरकैक, गोविंद चौहान, मोहन लाल, राजेश सिंघा, वार्ड पंच जमोतरा देवी, महिला मंडल प्रधान बिमला देवी, अंकुश जिष्टू और रोहित डोगरा उपस्थित रहे।