फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Village roads in Rampur are bad, demand to fix roads, Shimla

Rampur Bushahar News: रामपुर की आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों पर सफर जानलेवा

Tue, 28 Jan 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Village roads in Rampur are bad, demand to fix roads, Shimla
कुमशू बसारना संपर्क मार्ग खस्ताहाल
जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़कों पर परेशानी झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन


मरीजों को हिचकोले खाते हुए पहुंचना पड़ रहा अस्पताल

ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़कों की दशा सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की करीब आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों पर सफर खतरों भरा बना हुआ है। कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग सड़कों को सुधारने में नाकाम साबित हो रहा है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़कों पर आवाजाही करने में ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की दयनीय दशा को लेकर भाजपा ग्राम केंद्र देवठी का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामपुर एसके नेगी से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में मिला और शीघ्र सड़कों को सुधारने की मांग उठाई। नरेण-बाहली, नोगली-राजपुरा, चाशड़ी-मंडोग, कुमसू-करेरी, भद्राश-ब्रांदली, सेरीपुल-देवठी की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि सेरीपुल में चल रहे कार्य में तेजी लाएं। बरसात के समय पर इस सड़क का बंद रहना आम हो गया है। हर वर्ष हजारों लोग आवाजाही के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसानों-बागवानों को भी अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। वहीं, अन्य खस्ताहाल सड़कों पर भी सफर जानलेवा बना हुआ है। इस अवसर पर ग्राम केंद्र देवठी के अध्यक्ष पूज्य देव मांटा, दीपक, रोनी राणा, डिंपल बिष्ट, राममूर्ति चौहान, दिनेश खमराल, यशपाल झाई, राजेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।




सेरीपुल-देवठी सड़क को आगामी बरसात से पहले पक्का कर दिया जाएगा। भद्राश-ब्रांदली सड़क को भी शीघ्र दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य सड़कों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। - एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed