Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Village level cricket competition begins in Kim

Rampur Bushahar News: कीम में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Mon, 06 Apr 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Village level cricket competition begins in Kim
रामपुर के कीम में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की 12/20 घाटी के कीम में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नगेला प्रीमियर लीग कीम की विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये नकद इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 55,555 रुपये और ट्रॉफी से आयोजक कमेटी पुरस्कृत करेगी। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी एवं निजी कंपनी के प्रबंधक जयंत नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। देवठी पंचायत के पूर्व प्रधान संजीव कायथ, भूपेश कायथ, रजनीश कायथ और शांति भूषण चौहान विशेष अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल नगेला नाग के अध्यक्ष विनोद मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए युवक मंडल की सराहना की और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशे से दूर रहें। क्लब के अध्यक्ष विनोद मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ी एक गांव से और दो खिलाड़ी ओपन स्तर पर खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल खेलो-नशा छोड़ो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लखन सिंह, सचिव सुनील कायथ, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, सहसचिव दीपक, मुख्य सलाहकार महेश कुमार, राजेंद्र सिंह, विकास मेहता, सौरव कायथ, अजय, सतीश, सुनील, साहिल मेहता, पंकज मेहता, आशीष, ओपी चौहान, केशवर सिंह और शेखर चौहान सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed