{"_id":"67a36ddb3345b063770584c6","slug":"village-congress-committee-kothi-started-initiative-regarding-de-addiction-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129370-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर 11 हजार रुपये का पाएं इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर 11 हजार रुपये का पाएं इनाम
विज्ञापन
ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी ने नशामुक्ति को लेकर शुरू की पहल
जगातखाना पंचायत प्रधान चार वर्ष से जुटे चिट्टा तस्करों की धर पकड़ में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/ रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में पांव पसार रहा सफेद नशे का कारोबार कई युवाओं की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है। खासकर, चिट्टे की लत में फंसे युवाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीते कुछ समय से ऊपरी हिमाचल किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले में सफेद नशे का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। चिट्टे का जहर रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई युवाओं की मौत का कारण बन चुका है। युवाओं से जिंदगी छीनने वाले नशे के खिलाफ शहर से गांव स्तर तक लोग आगे आना शुरू हो गए हैं। किन्नौर जिले के कोठी गांव में ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी ने एक विशेष बैठक की। बैठक में किन्नौर जिले में युवाओं में बढ़ रही चिट्टे की लत को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र कोठी में जो भी व्यक्ति चिट्टा तस्करी करने वालों की सही और सटीक सूचना पुलिस या कमेटी के सदस्यों देगा, तो उसे 11,111 रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। वहीं, रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में जन प्रतिनिधि नशे के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं। पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर बीते चार वर्ष से चिट्टे के मामलों में संलिप्त लोगों को पकडऩे में अहम भूमिका निभा रहे हैं। किन्नौर जिला की पंचायत क्षेत्र कोठी में हुई बैठक में ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस जिले में चिट्टे के कारोबार को खत्म करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किस तरह से चिट्टे के नशे में संलिप्त लोगों को पकड़वाने में आम लोगों को भी आगे आना होगा। इस मुहिम को चलाने का मुख्य मकसद चिट्टे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाना और युवाओं को नशे की चपेट में जाने से बचाना है। उन्होंने जिले के युवाओं से इस समस्या को लेकर गंभीर होने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानकारी साझा करना चाहता है, तो वह ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी दयाल सिंह नेगी के नंबर 7018373100 पर संपर्क कर सकता है। ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की।
चार साल से चिट्टे के खिलाफ लड़ाई, 15 पहुंचाए सलाखों के पीछे
रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में वर्षों से सफेद नशे का कारोबार हो रहा है। पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर चार वर्ष से चिट्टे के मामलों में संलिप्त लोगों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने चिट्टे के नशे में संलिप्त करीब 15 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इन मामलों में वह बतौर गवाह भी नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सतीश चिट्टा तस्करों की धरपकड़ में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि नशे के खिलाफ जंग में सभी लोग अपनी अहम भूमिका निभाएं। चिट्टे के नशे में संलिप्त लोगों की जानकारी पंचायत या पुलिस से साझा करें, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
- संवाद