{"_id":"677a75394e762910610255e3","slug":"vikesh-chauhan-gives-the-command-of-hpsidc-director-to-ginni-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-127781-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विकेश चौहान गिन्नी को एचपीएसआईडीसी निदेशक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विकेश चौहान गिन्नी को एचपीएसआईडीसी निदेशक की कमान
विज्ञापन
रामपुर विस क्षेत्र से जुड़ी सरकार ने की पहली नियुक्ति, निदेशक बनने पर रामपुर कांग्रेस में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला परिषद सहित प्रदेश कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके रामपुर के विकेश चौहान गिन्नी को प्रदेश कांग्रेस सरकार ने एचपीएसआईडीसी का निदेशक नियुक्त किया है। स्टेट इंडिस्ट्र यल डेवलेपमेंट कार्पोरशन का निदेशक बनने पर रामपुर कांग्रेस में खुशी का माहौल है। रामपुर विधान सभा क्षेत्र से जुड़ी मौजूदा सरकार में यह पहली नियुक्ति है। विकेश चौहान छात्र जीवन में एनएसएसयूआई में अपनी सक्रियता के बाद सबसे पहले रामपुर शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद मंडल महासचिव के अलावा कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे, तब गिन्नी जिला महासचिव चुने गए थे। गिन्नी ने अपनी नियुक्ति पर मौजूदा मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। साथ ही कहा कि जो विश्वास मुख्यमंत्री ने उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने रामपुर की जनता का भी आभार जताया कि उनके आशीर्वाद से वे यहां तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार हर वर्ग का समान विकास कर रही है।