फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Varun Sharma appointed as additional senior executive officer of Sambhala Municipal Council Rampur

Rampur Bushahar News: वरुण शर्मा ने संभाला नगर परिषद रामपुर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार

Wed, 21 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Varun Sharma appointed as additional senior executive officer of Sambhala Municipal Council Rampur
नगर परिषद के अध्यक्ष करण शर्मा और वार्ड पार्षद कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभालने प
नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा और वार्ड पार्षदों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में बुधवार को वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार वरुण शर्मा ने संभाल लिया है। कार्यभार संभालने पर नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने वरुण शर्मा का स्वागत किया। वरुण शर्मा वर्तमान में नगर परिषद ठियोग में कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें शहरी विकास विभाग के जारी कार्यालय आदेश के तहत रामपुर नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वरुण शर्मा के कार्यभार संभालने से नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। इससे शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि नगर परिषद रामपुर में लंबे समय से कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्यों, कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों और विकासात्मक गतिविधियों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। समस्या को देखते हुए नगर परिषद के सदस्यों ने प्रदेश सरकार, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शहरी विकास विभाग से उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। अध्यक्ष करण शर्मा ने वरुण शर्मा को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर परिषद प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर रामपुर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article