{"_id":"6ad8bceb5a9d47d93e0df7c1","slug":"fifth-day-of-nss-camp-health-and-nutrition-awareness-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-173015-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
आनी स्कूल में एनएसएस शिविर में बीएमओ के साथ स्वयंसेवक। संवाद
एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया जागरूक
संतुलित आहार, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी : डॉ. भगवत मेहता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव क्यार कॉलोनी और नागरिक अस्पताल आनी में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, सायंकालीन सत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने क्यार कॉलोनी और नागरिक अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों को हटाया, रास्तों की मरम्मत की और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और सामुदायिक स्वच्छता में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। सायंकालीन सत्र में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) आनी डॉ. भगवत मेहता ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियां, नशे से दूरी और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। डॉ. मेहता ने कहा कि पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम और खेलकूद को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही साफ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने, परीक्षा के दबाव को समझदारी से संभालने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के आरंभ में अधीक्षक दिग्विजय चौहान तथा कार्यक्रम अधिकारियों कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कुंदन शर्मा ने शिविर की गतिविधियों और एनएसएस के सामाजिक सेवा संबंधी उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, सदस्य सोनिया ठाकुर, शिक्षिकाएं हीना ठाकुर और अर्चना, विद्यालय स्टाफ तथा एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।