{"_id":"600b0c1c8ebc3e2f2741ed99","slug":"van-fell-down-in-tharla-at-nirmand-rampur-hp-news-sml358582195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठारला में पलटी वैन, दो युवतियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठारला में पलटी वैन, दो युवतियों की मौत
विज्ञापन
निरमंड के ठारला में सड़क से नीचे पलटी वैन।
- फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना निरमंड के तहत आने वाली ठारला पंचायत में शुक्रवार शाम को एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा और हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक मारुति वैन संख्या एचपी 92-0112 ठारला गांव में चालक के नियंत्रण खोने से सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि सड़क से नीचे बने घर के लेंटर पर यह वैन रुक गई। हादसे में शीतल (17), पुत्री कुंजलाल और वर्षा (18), पुत्री पदम सिंह गांव ठारला, डाकघर जाओं तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे में कुंज लाल, पुत्र हीरा लाल, कर्ण सिंह, पुत्र सर्वदयाल और नरेश कुमार गांव ठारला, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू हादसे में घायल हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद निरमंड से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीन घायलों का भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ठारला में सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।