फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vacant posts of 9 Anganwadi assistants and 2 workers will be filled in Kumarsain

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में 9 आंगनबाड़ी सहायिका और 2 कार्यकर्ताओं के भरे जाएंगे रिक्त पद

Mon, 08 Jun 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पात्र महिलाएं 3 जुलाई तक कर सकती है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में नौ आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से आंगनबाड़ी शालोटा, मलेंडी, टिपरी, कवेड़ी, घुमाणा, रिवाली, नौला, जावड़ और धालटी में भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो पद रिक्त हैं, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र मोगड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र दलाण शामिल हैं। भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। महिला अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में आवेदन केवल उन महिलाओं के स्वीकार किए जाएंगे, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र की सामान्य निवासी और जिनका नाम 1 जनवरी 2026 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की फीडिंग सर्वे सूची में दर्ज हो। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमारसैन डॉ. राजेश काल्टा ने बताया कि केंद्रों के पोषक गांवों की फीडिंग सूची में दर्ज परिवारों की पात्र महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया के लिए सरकार ने गठित स्क्रीनिंग समिति का गठन किया है। समिति में एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा बतौर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन जमा करवाने का आग्रह किया। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed