{"_id":"68b42abb71ef9ddea80af7d1","slug":"under-14-sports-competitions-of-chaohara-block-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-142781-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छौहारा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छौहारा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रतियोगिता में 21 स्कूलों से 600 प्रतिभागी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। छौहारा खंड के छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति ने किया। इसमें 21 स्कूलों से 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन बारिश ने खलल डाला। अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट से सलामी दी। चार दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बेडमिंटन समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन तीन सितंबर को होगा। खेल प्रभारी विनोद ने बताया कि चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 600 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था स्कूल में की गई है। इस मौके पर खेल के जोन समन्वयक वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।