फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Una was the winner in basketball, Matiyana was the runner-up

Rampur Bushahar News: बास्केटबाल में ऊना विजेता, मतियाना रहा उपविजेता

Sun, 10 May 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Una was the winner in basketball, Matiyana was the runner-up
रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित बास्केट बॉल प्रतियोगिता में ऊना की टीम बनी विजेता। स्रोत :
पाटबंगला मैदान में प्रदेशभर की टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पाटबंगला मैदान रामपुर में डीजे नेशन स्पोर्ट्स फेस्ट के तहत चल रही बास्केटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने भाग लिया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें ऊना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मतियाना की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर सनशाइन पब्लिक स्कूल ब्रौ के प्रधानाचार्य रूद्र प्रताप सिंह मखैक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। युवाओं को खेलों से जुड़कर नशामुक्त और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने डीजे नेशन संस्था की ओर से युवाओं के लिए किए जा रहे सामाजिक और खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि डीजे नेशन लगातार युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, सहयोगियों और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed