{"_id":"6a0c5c6f59bf867a8f0f2468","slug":"two-youths-arrested-with-half-a-kilo-of-hashish-in-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160623-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 509 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 509 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खुफिया टीम ने नाके पर कार से बरामद की खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस उपमंडल रोहड़ू की खुफिया टीम ने आधा किलो से अधिक चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को पुलिस की खुफिया टीम को सूचना मिली थी कि मक्खीनाला क्षेत्र में एक कार में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान एक मारुति कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 509 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार शिमला जिला से खलीनी निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र ठाकुर और लोअर खलीनी निवासी 25 वर्षीय राजन ठाकुर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के चरस तस्करी में संलिप्त होने की बात सामने आई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता कर रही है।