{"_id":"6244aa268c33a036091b94d0","slug":"two-youngster-arrested-with-charas-rampur-hp-news-sml4041754163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में दो युवकों से पकड़ी 803 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में दो युवकों से पकड़ी 803 ग्राम चरस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत नारकंडा में मंगलवार रात को पुलिस ने 803 ग्राम चरस के साथ कुल्लू के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस का दल नारकंडा में गश्त कर रहा था। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में दो युवक चरस लेकर शिमला की ओर जा रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने नाका लगाया। रात करीब 10:40 बजे पुलिस ने वाहन को तलाशी के लिए रोका।
पुलिस को देखकर कार में बैठे दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड से 803 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान सुनील चौहान निवासी चैती, डाकघर बचुत, तहसील बंजार, जिला कुल्लू और सोनू निवासी वार्ड नंबर 5, चुनहार, डाकघर बचुत, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।