फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two storey house burnt in Nerva

Rampur Bushahar News: नेरवा में दोमंजिला मकान जला

Tue, 10 Sep 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने मिलकर बुझाई आग, आसपास के घरों को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात करीब आठ बजे दो मंजिला मकान जल गया। लकड़ी और पत्थर से बने मकान से लोगों ने रात को भयंकर आग की लपटें निकलते देखा। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया और इस पर काबू पाया।
लोगों के प्रयास से इसके चारों ओर बने मकान को बचा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन और लोगों के सहयोग से आसपास की इमारतों से गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए। घनी आबादी के बीच बने मकान तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच सकती थी।
विज्ञापन

लोगों ने मिलकर बड़े हादसे को होने से बचा लिया। नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार ने बताया कि मकान में छह कमरे थे। मकान ओम प्रकाश पुत्र अमर चंद का है। हलका पटवारी नेरवा ने मौके का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत मैनुअल के अनुसार राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed