{"_id":"62ded27c5d19de07fa21db76","slug":"two-road-closed-due-to-heavy-rain-in-nankhari-rampur-hp-news-sml4163542175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में भारी बारिश से दो सड़कों में वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में भारी बारिश से दो सड़कों में वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण बाधित हुआ टिक्कर खमाडी मार्ग।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में भारी बारिश से जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण दो सड़कें बड़े वाहनों के लिए ठप हो गई हैं। वहीं टिक्कर-खमाड़ी मुख्य सड़क दलदल में तबदील हो गई है। इस वजह से दस पंचायतों के बाशिंदों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को चिंता इस बात की सता रही है कि सेब सीजन में वह अपनी साल भर कमाई से तैयार होने वाली फसल को कैसे पहुंचाएंगे? तहसील के हजारों लोगों और बागवानों में सड़कों की खस्ताहालत के कारण भारी रोष है।
गौर हो कि बीती रात हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से ननखड़ी तहसील की दस पंचायतों के हजारों किसान-बागवानों को लाभान्वित करने वाली टिक्कर-खमाड़ी सड़क की हालत बीते लंबे अरसे से खस्ता बनी हुई है।
रामपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क को सुधारने के लिए फौरी तौर पर 10 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन के बाद भी सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है। यही वजह है कि वर्तमान समय में सड़क दलदल में तबदील हो गई है। इससे हजारों लोग खतरों के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की खड़ाहन-खोलीघाट और रामपुर-देलठ-छलाण मार्ग भी बड़े वाहनों की आवाजाही के अवरुद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन
ननखड़ी में नौ लाख पेटियों का उत्पादन
क्षेत्र में इस वर्ष करीब नौ लाख सेब पेटियों के उत्पादन होने का अनुमान है, लेकिन खस्ताहाल सड़कों के कारण करीब 14 पंचायतों के हजारों बागवानों को फसलें मंडी भेजना चुनौती बना हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग के बरसात से निपटने के सभी इंतजाम हवा-हवाई होते नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र के बागवान सुदेश कायथ, अश्वनी शर्मा, परीक्षित बिष्ट, राजीव चौहान, अमृत मेहता, सुरेंद्र, राहुल, विक्रम और रोबिन सहित अन्यों ने कहा कि हर वर्ष बरसात में क्षेत्र के बागवानों को सरकार और विभाग की नाकामी का दंश झेलना पड़ता है। प्रशासन और सरकार के सड़कों को दुरुस्त करने के दावे तो होते हैं, लेकिन धरातल में इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है।
इनसेट
सड़कों को बहाल करने के लिए मौके पर मशीनें भेजी गई है। सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
शोभा राम, एसडीओ लोक निर्माण विभाग ननखड़ी