Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two posts of House Superintendent to be filled in JNV Reckong Peo

Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में सदन अधीक्षक के भरे जाएंगे दो पद

Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में सत्र 2026–27 के लिए अनुभव के आधार पर सदन अधीक्षक (पुरुष एवं महिला) के एक-एक पद को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार 23 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव से संबंधित मूल प्रमाणपत्र और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र लेकर आ सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन पत्र भरकर दस्तावेज संलग्न कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की समस्या आने पर मोबाइल नंबर 8544734042 पर संपर्क कर सकते हैं और विद्यालय की ईमेल jnvkinnaur@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का टीए व डीए नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article