Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two national highways in Jubbal and Kotkhai will be improved

Rampur Bushahar News: जुब्बल और कोटखाई में सुधरेंगे दो एनएच, 74.98 करोड़ रुपये मंजूर

Thu, 19 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात : केंद्र सरकार ने स्वीकृत की राशि, दो महीने में होंगे टेंडर
विज्ञापन

ठियोग-हाटकोटी और हाटकोटी-सनेल मार्ग का भी होगा कायाकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ठियोग-हाटकोटी एनएच-705 और हाटकोटी-सनेल एनएच-707 की हालत जल्द सुधरने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 74.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश को 13 नवंबर को प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से करीब 131 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। इसमें जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के दोनों महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 74.98 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ठियोग-हाटकोटी मार्ग के लिए 56.49 करोड़ और हाटकोटी-सनेल मार्ग के लिए 18.49 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माने जाते हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और हजारों बागवान सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने के लिए इन पर निर्भर हैं। लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे, क्षतिग्रस्त हिस्से और संकरे मार्ग वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में बजट स्वीकृत होने से स्थानीय लोगों, बागवानों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।



दोनों एनएच के सुधार के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। आगामी दो माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्वीकृत बजट से दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत में सुधार होगा और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। - दिवेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article