{"_id":"69fcef2c55d864eb36047d87","slug":"two-flying-squads-were-formed-for-the-elections-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-168905-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चुनाव को लेकर दो उड़न दस्तों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चुनाव को लेकर दो उड़न दस्तों का किया गठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पंचायती राज संस्थानों के चुनावों को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। राजस्व जिला बीबीएन के उपायुक्त आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की घोषणा की है। चुनावों के दौरान शराब के दुरुपयोग और तस्करी को रोकने के लिए विभाग की ओर से दो अलग-अलग उड़न दस्तों का गठन किया गया है। ये दल पूरे क्षेत्र में शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त आबकारी ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास अवैध शराब की खरीद-फरोख्त या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।