फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two died in lnt accident in kinnaur

किन्नौर में एलएनटी गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

Wed, 19 Jan 2022 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
two died in lnt accident in kinnaur
सड़क धंसने के बाद खाई में गिरी एलएनटी मशीन। संवाद
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर के पुराना हिंदोस्तान-तिब्बत सीमा मार्ग एक एलएनटी मशीन खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक मंडी जिले के रहने वाले हैं। हादसा पर काशंग खड्ड के पास बुधवार दोपहर के बाद पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला किन्नौर के पुराना हिदोंस्तान-तिब्बत सीमा मार्ग को चौड़ा करने का कार्य लोक निर्माण विभाग करवा रहा है।
इसी बीच बुधवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे एलएनटी ऑपरेटर हुसन लाल अपने हेल्पर तुलसी राम के साथ सड़क पर कार्य कर रहा। किसी कारणवश अचानक कार्य करते समय यहां सड़क धंस गई। इससे एलएनटी अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान ऑपरेटर हुसन लाल (28 वर्ष) निवासी मंडी और हेल्पर तुलसी राम (22 वर्ष) निवासी मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन जालटा, एसएचओ रिकांगपिओ अनिल और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, क्यूआरटी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रिकांगपिओ अनिल ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में किया जाएगा। इसके बारे में मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed