फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two bodies of tourists handded over to family after posmartum

पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे तीनों सैलानियों के शव

Mon, 25 Jan 2021 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में हुए कार हादसे में काल का ग्रास बने दिल्ली के पर्यटकों का सोमवार को कुमारसैन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कार हादसे में गौरव (26), रेशमी शर्मा (26) और ईशांक शर्मा (24), निवासी ईस्ट रामनगर, शहादरा दिल्ली की मौत हो गई थी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गौरतलब है कि रविवार देर शाम दिल्ली से आए सैलानी अपनी डीएल 10सीबी 8018 नंबर की गाड़ी में पांच लोग नारकंडा से मतियाना की ओर जा रहे थे। काली मिट्टी मोड़ में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गाड़ी में सवार पर्यटकों में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को नारकंडा अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अन्य घायल युवक और युवती को शिमला रेफर किया गया है, जिनकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है। हादसे का कारण तेजरफ्तार के कारण गाड़ी से चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed