फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   truck or jeep fare decided in kinnaur for apple season

रिकांगपिओ से 110 रुपये में दिल्ली पहुंचेगी सेब की एक पेटी

Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आगामी सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई और मालभाड़े को लेकर एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष सेब ढुलाई में लगे विभिन्न वाहनों के मालभाड़े में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके तहत रिकांगपिओ से एक सेब की पेटी का किराया 110 रुपये हो गया है। पिछले वर्ष यह किराया 100 रुपये था। इसके अलावा रिकांगपिओ से चंडीगढ़ सेब की एक पेटी को पहुंचाने का किराया 90 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्माति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में बागवानों को अपनी उपज को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इस पर भी चर्चा की गई। बागवानों को भरोसा दिलाया गया कि सेब ढुलाई के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बागवानों से सेब सीजन के दौरान कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन सेब ढुलाई में लगे सभी वाहनों पर भी नजर रखेगा और सुनिश्चित बनाया जाएगा की कोई भी वाहन मालिक, ऑपरेटर जिला प्रशासन के निर्धारित ढुलाई दरों से अधिक मालभाड़ा न वसूल पाए। बैठक में विभन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, बागवान और किसान संघों के सदस्यों सहित ट्रक और पिकअप ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed