{"_id":"697b3af9746b33a7680e151e","slug":"trials-for-the-national-volleyball-championship-will-be-held-in-palampur-on-february-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-153128-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 8 फरवरी को पालमपुर में होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 8 फरवरी को पालमपुर में होंगे ट्रायल
विज्ञापन
. किन्नौर के इच्छुक खिलाड़ी वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव से करें संपर्क
. अंडर-16 के छात्र खिलाड़ी ले सकते हैं ट्रायल में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 8 फरवरी को पालमपुर के खेल मैदान में होंगे। वॉलीबाल एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि यह ट्रायल केवल अंडर-16 छात्र वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और पेशेवर होगी। खिलाड़ियों का मूल्यांकन केवल खेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शारीरिक क्षमता, तकनीकी बारीकियां और मैदान पर मानसिक अनुशासन को भी परखा जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के लिए कड़े नियम निर्धारित किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित रहे। खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर अपनी किट के साथ उपस्थित हों। पहचान और आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासन सर्वोपरि है। चयन प्रक्रिया में प्रवेश पाने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों को किन्नौर वॉलीबाल एसोसिएशन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। केवल उन्हीं खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिनके पास एसोसिएशन के आधिकारिक लेटरहेड का अनुमति पत्र होगा। बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक दस्तावेज के आने वाले खिलाड़ियों को मैदान पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि वॉलीबाल न केवल एक खेल है, बल्कि यह युवाओं में टीम भावना और अनुशासन विकसित करने का एक माध्यम भी है। इस ट्रायल के माध्यम से चुनी गई टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। जो खिलाड़ी इस ट्रायल का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं के लिए वॉलीबाल एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन नेगी और ललित कुमार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 98167 00069 और 8219094992 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।