फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trapped of the selection of the president-vice president

ननखड़ी पंस अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन का फंसा पेच

Mon, 01 Feb 2021 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Trapped of the selection of the president-vice president
Trapped of the selection of the president-vice president
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के बाद अब जनप्रतिनिधि कुर्सी के लिए हर प्रकार के दांवपेच लड़ा रहे हैं। ननखड़ी में भी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक समीकरण उल्टे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस और माकपा तीनों ही दल अपनी दावेदारी जता रहे हैं। जबकि, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए तीनों ही दलों के पास बहुमत नहीं दिख रहा। गौरतलब है कि पंचायत समिति ननखड़ी की 15 सीटों में से पंस सदस्य चुनाव लड़कर पहुंचे हैं। इनमें भाजपा समर्थित पांच, कांग्रेस समर्थित सात और माकपा समर्थित तीन सदस्य शामिल हैं। ऐसे में किस दल का सदस्य अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालता हैं, इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है। बहुमत के हिसाब से कांग्रेस भाजपा के कहीं आगे चल रही है, लेकिन बावजूद इसके अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए उसे एक और सदस्य की जरूरत है, जिसका मिलना मुश्किल बना हुआ है। वहीं, भाजपा भी पंस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए अपनी पूूरी ताकत झोंक कर फील्ड में डटी हुई है।
विज्ञापन

इन दिनों ननखड़ी में रामपुर भाजपा मंडल और ब्लॉक कांग्रेस का पूरा कुनबा जमा हुआ है और अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ की राजनीति चरम पर चल रही है। हालांकि, कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक भी जनप्रतिनिधियों से संवाद करने पहुंचे थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने दावा किया कि ननखड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुर्सी संभालेगा। भाजपा की नीतियों से तंग आकर जनता ने पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed