फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Transport Corporation accused of ignoring Peace Mile Workers

परिवहन निगम के पीसमील वर्करों की अनदेखी का आरोप

Sun, 31 Jan 2021 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन ने वर्कशाप कर्मचारियों की अनदेखी और समय पर वेतन न मिलने पर रोष जताया है। कर्मचारियों ने आरएंडपी रूल में संशोधन न होने पर भी चिंता जताई है। संगठन ने दो टूक चेताया है कि यदि निगम प्रबंधन उनकी अनदेखी करता रहा तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर, महासचिव पूर्ण चंद शर्मा और प्रधान टेकचंद ने कहा कि निगम प्रबंधन वर्कशाप कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रबंधन निगम में कार्यरत पीस मिल कर्मचारियों के साथ सबसे अधिक अन्याय कर रहा है। इन कर्मचारियों को अनुबंध में परिवर्तित करने के लिए निगम प्रबंधन तरह-तरह के बहानेबाजी कर रहा है। वर्कशाप में अनुबंध कर्मचारी वाटर ब्वाय को 5 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया है। न ही तकनीकी कर्मचारियों की प्रमोशन को लेकर निगम का कोई कार्य करने में दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों के आरएंडपी रूल में संशोधन किया जा रहा है। निगम प्रबंधन के सौतेले व्यवहार से परिवहन तकनीकी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेताया है कि यदि जल्द ही तकनीकी कर्मचारियों की अनदेखी को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए परिवहन निगम प्रबंधन जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed