फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training will start in all the ice hockey rinks of Spiti.

Rampur Bushahar News: लालूंग आइस हॉकी रिंक में स्केटिंग और आइस हॉकी की बारीकियां सीख रहे खिलाड़ी

Fri, 26 Dec 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Training will start in all the ice hockey rinks of Spiti.
लालुंग आइस हॉकी रिंक में प्रशिक्षण के दौरान स्केटिंग  का अभ्यास करते हुए स्कूली बच्चे। स्रोत जा
नए साल में स्पीति के सभी आइस हॉकी रिंक में शुरू होंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/काजा(लाहौल स्पीति)। स्पीति के लालुंग आइस हॉकी क्लब ने आइस स्केटिंग और आइस हॉकी का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। क्लब के प्रशिक्षक बच्चों को स्केटिंग और आइस हॉकी की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। 1 जनवरी से स्पीति के सभी आइस हॉकी रिंक में आइस हॉकी और आइस स्केटिंग की बेसिक कोचिंग पूरी तरह शुरू हो सकती है। इससे जिले के खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों को नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा। लालुंग आइस हॉकी रिंक में वीरवार से प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। वर्तमान में इस रिंक में करीब 40 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शुरू होने से खेल प्रेमियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्पीति में आइस हॉकी और शीतकालीन खेल गतिविधियों के निरंतर विस्तार से स्पीती की पहचान नेशनल लेवल पर बढ़ने लगी है। वर्ष 2019 से स्पीति में आइस हॉकी का प्रचलन शुरू हुआ। यहां की दो बालिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइस हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा स्पीति के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता है। क्षेत्र में विंटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार खेल आयोजनों की श्रृंखला चलाई जा रही है और स्पीति के प्रमुख क्षेत्रों में आइस हॉकी रिंक भी तैयार किए जा रहे हैं। आइस हॉकी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी जोनटी ने बताया कि स्पीति कप का आयोजन फरवरी में प्रस्तावित है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन 17 जनवरी से 30 जनवरी तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में किया जाएगा, जो क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के तहत अंडर-18 बॉयज वर्ग की प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 3 मई तक किर्गिस्तान में आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed