फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training given to Assistant Election Officers in Narkanda

Rampur Bushahar News: नारकंडा में सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Mon, 04 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खंड के अंतर्गत आने वालीं 31 पंचायतों के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि वे 6 मई को अपने-अपने संबंधित पंचायत क्षेत्रों में पहुंचकर चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों से भी अधिकारियों को अवगत करवाया गया। विशेष रूप से प्रारूप 18 से 28 तक की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया गया। इसमें नामांकन पत्र भरने, उसकी जांच, नामांकन वापसी और अंतिम प्रत्याशियों की सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर अधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियां और आचार संहिता के पालन पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को मतदाता सूची के प्रबंधन और पोलिंग प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि किस प्रकार मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी आपात स्थिति में क्या कदम उठाए जाएं। खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इस चुनाव में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच सेक्टर ऑफिसर, 31 एआरओ और 63 पोलिंग ऑफिसर सेवाएं देंगे। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article