फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training camp at Devraj Negi Sports Stadium, Kalpa

राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें कैडेट्स : कर्नल विपिन

Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Training camp at Devraj Negi Sports Stadium, Kalpa
कल्पा में आयोजित एनसीसी शिविर में मैप रीडिंग के गुर सिखती कैडेट्स। संवाद
एनसीसी कैडेट्स को देशभक्ति और अनुशासन का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। आठ बटालियन एनसीसी रामपुर ने कल्पा के देवराज नेगी खेल स्टेडियम में 10 दिवसीय एटीसी-194 प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को देशभक्ति और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। शिविर कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सिर्केक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को कैडेट्स को ड्रिल अभ्यास, सैन्य अनुशासन और आपसी तालमेल का महत्व सिखाया गया। व्यक्तित्व विकास सत्र के दौरान आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और प्रभावी संवाद क्षमता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान पर भी जोर दिया गया। कैडेट्स ने फायरिंग अभ्यास में बढ़चढ़ कर भाग लिया और हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा मैप रीडिंग और नेविगेशन की बारीकियां सिखाई गईं। लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सिर्केक ने एनसीसी के मूल उद्देश्यों और अनुशासित जीवन शैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article