फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic system derailed in Rampur, Nankhari

Rampur Bushahar News: नहीं थम रहा भारी बरसात का कहर, डर के साये में जी रहे लोग

Sun, 31 Aug 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Traffic system derailed in Rampur, Nankhari
रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध
जगह-जगह भूस्खलन, कई ग्रामीण सड़के बंद
विज्ञापन

रामपुर, ननखड़ी में पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था
नोगली-तकलेच सड़क पर आया ल्हासा, सात पंचायतें कटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को भी दिनभर जारी रही। भारी बरसात के कारण जगह-जगह सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं, जबकि कई ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसें फंस गई हैं। अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। इस बार बादल फटने की अधिकाधिक घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में भारी बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। रविवार को उपमंडल रामपुर के 12/20 और 15/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें यातायात के लिए ठप रहीं। नोगली-तकलेच मार्ग पर सुबह भारी बारिश से ल्हासा सड़क पर आया। इससे सड़क पर सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। यहां सड़क बाधित होने से उपतहसील की सात पंचायतों का उपमंडल मुख्यालय से संपर्क कट गया है। क्षेत्र की अधिकतर सड़कों पर यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके अलावा ननखड़ी तहसील की मुख्य सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। तहसील को जोड़ने वाली रामपुर-ननखड़ी सड़क नालाबन, रामपुर-छलाण-देलठ सड़क बेवट और शरण ढांक के पास अवरुद्ध है। टिक्कर-खमाडी सड़क भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण बाधित हो गई है। तहसील क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हैं। तहसील की केवल एकमात्र करांगला सड़क से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। सड़कें बाधित होने से परिवहन निगम की तीन बसें ननखड़ी में फंस गई हैं। वहीं बरसात का असर अब सेब सीजन पर भी भारी पड़ रही है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में सेब सीजन अब रफ्तार पकड़ने वाला है, लेकिन खस्ताहाल और बाधित सड़कें हजारों बागवानों की परेशानी बढ़ा रही हैं। हजारों पेटी सेब की फसल अभी मंडी पहुंचना बाकी है। खराब मौसम और सड़कों की दयनीय हालत से बागवान खासी मायूसी झेल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग के तमाम इंतजाम पंगू साबित हो रहे हैं। रोजाना ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। परिवहन निगम रामपुर डिपो की नौ बसें सड़कें बाधित होने के कारण विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। अब मौसम खुलते और सड़कों की हालत सुधरते ही इन बसों को बाहर निकाला जा सकेगा। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि सड़कें बाधित होने के कारण ननखड़़ी, रामपुर और निरमंड क्षेत्र में निगम की नौ बसें फंस गई है। मौसम खुलते ही बसों की आवाजाही सुचारु रूप से हो पाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके नेगी ने कहा कि भूस्खलन और मलबा आने से बाधित हुई सड़कों को बहाल करने के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश सड़कों बहाली में दिक्कतें पैदा कर रही है। बाधित सड़कों को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

रामपुर देलठ छलान सड़क अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article