Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traditional Pahari dishes are a big hit with people at the Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले में लोगों को खूब भा रहे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन

Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पहली बार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए स्टॉल, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। पहली बार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मेले में स्टॉल लगाए हैं। किन्नौर, ननखड़ी, 15/20, काशापाठ और बायल क्षेत्र की महिलाएं अपने पारंपरिक व्यंजनों के साथ मेले में पहुंची हैं। स्टॉलों पर घी बाड़ी, सीरा, पोलड़ू, बड़ा, सिड्डू, मीठे सिड्डू, कोदे के सिड्डू, पहाड़ी दाल, लाल चावल और चिलटा सहित कई व्यंजन उपलब्ध हैं। महिलाओं ने व्यंजनों के दाम भी उचित रखे हैं। सिड्डू चटनी के साथ 60 और घी के साथ 70 रुपये, बड़ा 40 रुपये, पोलड़ू 50 रुपये और घी बाड़ी 50 से 100 रुपये में उपलब्ध है। स्टॉल संचालक प्रविना, कमलेश, अनु, वर्षा, सुमन और प्रेमलता ने बताया कि उन्होंने पहली बार लवी मेला मैदान में स्टॉल लगाए हैं। उनका उद्देश्य पहाड़ी खानपान को पहचान दिलाने के साथ अपनी आय बढ़ाना है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर को रोजगार का साधन बना रही हैं। तीन दिनों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया और बिक्री ने उनका उत्साह बढ़ाया है। महिलाओं की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article