फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tourists reaching Jalori Jot

Rampur Bushahar News: गर्मी से सकूं पाने जलोड़ी जोत पहुंच रहे सैलानी

Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक कर रहे सरेऊलसर झील और ऐतिहासिक रघुपुर गढ़ किले की सैर
विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता, शांति और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी पर्यटकों को भा रही

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में स्थित जलोड़ीजोत इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में सैलानी यहां का रुख कर रहे हैं। खासतौर पर आउटर सिराज और इनर सिराज को जोड़ने वाला प्रसिद्ध जोत पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गया है। जलोड़ी जोत पहुंचने वाले पर्यटक यहां की हसीन वादियों के साथ-साथ सरेऊलसर झील और ऐतिहासिक रघुपुर गढ़ किले की भी सैर कर रहे हैं। इन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी पर्यटकों को बेहद आकर्षित कर रही है।
गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक जय प्रजापति ने बताया कि वह पहली बार जलोड़ी जोत आए हैं और यहां की शांत वादियों में उन्हें विशेष आनंद और मानसिक सुकून मिला। उन्होंने बताया कि सरेऊलसर झील की यात्रा और रघुपुर गढ़ का रोमांच उन्हें हमेशा याद रहेगा। स्थानीय लोगों का अपनापन और सादगी उन्हें बार-बार हिमाचल आने को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के लिए यातायात व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई है। जलोड़ी जोत में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि पर्यटन में आई इस तेजी को स्थायी रूप से बनाए रखने के लिए प्रशासन को यातायात और साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करना होगा। यदि सुविधाएं बेहतर होंगी तो यहां आने वाले सैलानियों की संख्या और भी बढ़ सकती है, जिससे स्थानीय लोगों के पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed